साइबराबाद पुलिस का चाइनीज़ मांझे के खिलाफ विशेष अभियान

हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे को हटाने के लिए विशेष अभियान आरम्भ किया। सड़कों, पेड़ों, बिजली के खंभों, इमारतों और बस्तियों में खतरनाक रूप से लटका चाइनीज़ मांझा हटाया गया। चाइनीज़ मांझा दोपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, पक्षियों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा साबित हो रहा है। इसे देखते हुए केपीएचबी, माधापुर, कुकटपल्ली और मियापुर थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर यह विशेष ड्राइव आयोजित की गई।

केपीएचबी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजशेखर रेड्डी के नेतृत्व में जीएचएमसी अधिकारियों के सहयोग से केपीएचबी फेज-3, फेज-4, रोड नंबर-1, अड्डागुट्टा, 100 फीट रोड, हैदरनगर और वसंत नगर इलाकों में पेड़ों, बिजली के खंभों, सड़कों और इमारतों पर लटके खतरनाक मांझे को हटाया गया। साथ ही पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों की जांच की गई और लोगों को इसके इस्तेमाल से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

माधापुर थाना क्षेत्र में भी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तलाशी ली गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि चाइनीज़ मांझे की खरीद, बिक्री या उपयोग कानूनन अपराध है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जीडीमेटला पुलिस के तत्वावधान में स्कूल विद्यार्थियों को चाइनीज़ मांझे के खतरों को लेकर जागरूक किया गया।

कुकटपल्ली और मियापुर थाना क्षेत्रों में भी सड़कों पर लटके मांझे को हटाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चाइनीज़ मांझे का निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई अनिवार्य है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कहीं भी चाइनीज़ मांझे की बिक्री या उपयोग दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें। साथ ही, यदि कहीं मांझा लटका हुआ नजर आए तो सावधानीपूर्वक उसे हटाकर सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की सलाह दी गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button