साइबराबाद पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत दर्ज किए 101 केस

हैदराबाद, हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने अप्रैल माह के दौरान ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत साइबर अपराध संबंधी 101 मामले दर्ज़ किए। इन मामलों के संबंध में 77 एफआईआर दर्ज़ कर 56 आरोपियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ़्तार किया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस. श्रीनिवास ने बताया कि ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत गिरफ़्तार किए गए 56 आरोपियों में 32 विभिन्न बैंक अधिकारी, 15 म्यूल अकाउंट होल्डर और 9 बैंक खातों की आपूर्ति करने वाले शामिल हैं। अदालती आदेश के चलते पीड़ितों में 69,99,097 रुपये लौटाए गए।

विज्ञप्ति के अनुसार, 56 आरोपियों को 17 इनवेस्टमेंट फ्रॉड, 30 ट्रेडिंग फ्रॉड, एक डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, 2 सोशल मीडिया फ्रॉड, एक मैट्रिमोनियल फ्रॉड, एक क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, दो फेडेक्स फ्रॉड, एक डेटिंग ऐप फ्रॉड और एक लक्की ड्रॉ फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 7 माह की शिशु का अपहरण

कई राज्यों से आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का खुलासा

चार आरोपियों को कर्नाटक, तीन को राजस्थान, 9 को दिल्ली, 17 को तेलंगाना, दो को आंध्र-प्रदेश, 14 को महाराष्ट्र, एक बिहार, तीन पश्चिम बंगाल और एक-एक आरोपी को तमिलनाडु और गुजरात से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 34 सेलफोन, 8 बैंक चेक बुक, 11 फर्जी कंपनियों के स्टैम्प और एक टैब जब्त किया गया। 17 इन्वेस्टमेंट फ्रॉड की घटनाओं में 3.17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इसमें से फ्रीज किए गए 24.04 लाख रुपये पीड़ितों में लौटाए गए।

इसी प्रकार 3.77 करोड़ रुपये के 6 ट्रेडिंग फ्रॉड के मामलों में 25.10 लाख रुपये, 1.67 करोड़ रुपये के (3) बिजनेस फ्रॉड के मामलों में 16.05 लाख रुपये, 6 लाख रुपये के (2) जॉब फ्रॉड मामलों में 2.66 लाख रुपये, 2.1 लाख रुपये के (2) ओटीपी फ्रॉड मामलों में 25,022 रुपये, 18.5 लाख रुपये फेडेक्स फ्रॉड मामले में 87,000 रुपये, 10.10 लाख रुपये के सेलफोन हैकिंग फ्रॉड मामले में 97 हजार रुपये और 22.30 लाख रुपये के ट्रेडिंग फ्रॉड मामले में 2,302 रुपये पीड़ितों में लौटाए गए। कुल मिलाकर 33 मामलों में 9.13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इन मामलों के संबंध में 69.99 लाख रुपये पीड़ितों में अदालती आदेश के चलते लौटाए गए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button