साइबराबाद की सीसीएस पुलिस ने 25 मामलों में 45 को पकड़ा
हैदराबाद, साइबराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने जुलाई माह के दौरान अभी तक कुल 25 मामलों में 45 आरोपियों को पकड़ने की जानकारी दी।
सीसीएस पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 25 मामलों में 10 मामले ट्रेडिंग धोखाधड़ी, 1 मामला डिजिटल अरेस्ट, 4 पार्ट टाइम फ्रॉड, 5 विशिंग फ्रॉड, विज्ञापन, कॉल सेंटर फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर फ्रॉड, बिजनेस फ्रॉड व वैवाहिक वेबसाइट की आड़ में धोखाधड़ी के 1-1 मामले शामिल है।
इन मामलों में कुल 45 को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों के पास से 9 लैपटॉप्स, 27 सेलफोन्स, 2 पासबुक, 5 डेबिट कार्ड, 1 क्रेडिट कार्ड जब्त किया गया। इसके अलावा कोर्ट के आदेशों की अमलावरी करते हुए 153 पीड़ितों को 99,13,399 रुपये का रिफंड किया गया। पुलिस ने किसी भी प्रकार की ऑनलाइन लेन-देन करने से पहले कंपनी, संस्था के बारे में अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करने की अपील की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



