डेविड मिलर, बॉश का लक्ष्य एसए20 के जरिये टी20 विश्व कप की तैयारी पर

केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और हरफनमौला कोर्बिन बॉश का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये एसए20 महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे खचाखच भरे भारत के स्टेडियमों में खेलने का दबाव झेलने में मदद मिलेगी। टी20 विश्व कप फाइनल 2024 में भारत से हारी दक्षिण अफ्रीका टीम ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के साथ है। वे सारे ग्रुप मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगे जिसकी क्षमता एक लाख से अधिक दर्शकों की है।

मिलर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मेरे लिये हर मैच अहम है। एसए20 में भी काफी दबाव है जो विश्व कप की तैयारी के लिये अच्छा है। वहां भारतीय दर्शकों के सामने काफी दबाव रहेगा।’’ मिलर की कप्तानी में पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन को एसए20 मैच में सात विकेट से हराया।

मिलर और बॉश का मानना: विश्व कप की तैयारी में एसए20 अहम

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव लीग से अधिक होता है। उन्होंने कहा ,‘‘ वहां काफी दबाव होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खासकर विश्व कप के दबाव का कोई मुकाबला नहीं लेकिन एसए20 से लय हासिल करने में मदद मिलेगी।’’ मिलर ने उम्मीद जताई कि दक्षिण अफ्रीका इस बार सफेद गेंद के प्रारूप में आईसीसी खिताब जीतेगा।

मिलर ने कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका के लिये हर मैच खेलना सम्मान की बात है । मैं किसी भी मैच को हलके में नहीं लेता । मैं खुशकिस्मत हूं कि कई विश्व कप खेले हैं । मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं और हमें उम्मीद है कि इस बार हम ऐसा कर सकेंगे ।’’ वहीं विश्व कप टीम में चुने जाने से आहलादित बॉश ने कहा ,‘‘यह सपने जैसा है । जब तक यह हुआ नहीं, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था । विश्व कप की तैयारी के लिये एसए20 से बेहतर कोई स्पर्धा नहीं । हर मुकाबला कठिन है और खिलाड़ी शानदार ।’’(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button