दे दे प्यार दे 2 और हेल्लो कौन आज थिएटर में रिलीज

दे दे प्यार दे 2 : निर्देशक -अंशुल शर्मा , कलाकार – अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह. आर.माधवन, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर।

आज फिल्म दे दे प्यार दे 2 थिएटर में रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर.माधवन मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक अंशुल शर्मा ने इसे निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी फिर से अशोक मेहरा (अजय देवगन) और आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के रिश्ते पर केंद्रित है। पहली फिल्म की घटनाओं के बाद, अब 52 साल के लंदन में रहने वाले एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा फैसला करते हैं कि वो अपनी 26 साल की गर्लफ्रेंड आयशा खुराना के परिवार से मिलकर उनका आशीर्वाद लें।

आशीष पहले ही अपनी फैमिली को इस रिश्ते के लिए मना चुके हैं, अब बारी है आयशा के घरवालों को मनाने की। लेकिन जैसे ही वे आयशा के परिवार से मिलते हैं, कहानी एक मजेदार मोड़ ले लेती है। आयशा के पिता राजजी (आर.माधवन) और आशीष के बीच उम्र को लेकर हंसी-ठिठोली और टकराव शुरू हो जाता है, क्योंकि आशीष की उम्र आयशा के पिता से भी ज्यादा है।

आयशा अपने परिवार को बताती है कि आशीष उससे थोड़े बड़े हैं और तलाकशुदा हैं, लेकिन असली उम्र छुपा लेती है। इस वजह से जब आशीष खुद बताते हैं कि वो लगभग राजजी की उम्र के हैं, तो घर में असहज माहौल बन जाता है। इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का नया तड़का है, जो उम्र के फासले वाली लव स्टोरी को मजेदार अंदाज़ में फिर से पेश करती है। इस बार कहानी में ज्यादा ड्रामा, ज्यादा कॉमेडी और रिश्तों की नई उलझनें देखने को मिलेंगी, जो दर्शकों को हंसाते हुए भावनात्मक भी कर देंगी। फिल्म के एक गाने में यो यो हनी सिंह भी नज़र आएंगे।

हेल्लो कौन

निर्देशक – पी बी पवमाना, कलाकार – धनंजय अत्रेय

यह भी पढ़ें… करियर के पीक पर शादी करने जा रही हैं रश्मिका मंदाना

फिल्म हेल्लो कौन एक बॉलीवुड हॉरर थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन पी.बी.पवमाना सागर द्वारा किया जा रहा है। अभिनेता धनंजय अत्रेय, इस फिल्म में लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म के निर्माता डॉ सुनील कुंबर है। यह फिल्म हॉरर व थ्रिलर है तो इसकी कहानी का सस्पेंस बनाए रखने के लिए इसे रिवील नहीं किया गया है। यह फिल्म आज थिएटर में रिलीज हो रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button