दिल्ली : प्रेमी की दुल्हन पर तेजाब हमला, महिला गिरफ्तार

नयी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में अपने प्रेमी की होने वाली दुल्हन पर तेजाब से हमला करने के आरोप में 26 वर्षीय महिला को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गोकुलपुरी थाने की एक टीम इंदिरा विहार इलाके में स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि पीड़िता को उसके परिवार के सदस्य पहले ही गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जा चुके हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि पीड़िता की शादी एक व्यक्ति के साथ तय हुई थी और निकट भविष्य में विवाह होने वाला था। हालांकि, आरोपी महिला का इसी व्यक्ति के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध है और वह इस शादी का विरोध कर रही है। अधिकारी ने कहा, ‘ईर्ष्या और गुस्से के कारण आरोपी ने पीड़िता पर कथित तौर पर तेजाब से हमला कर दिया।’

यह भी पढ़े : ‘जन नायकन’ लीक पर रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या का फूटा गुस्सा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर करीब से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमले की वजह बनी अन्य जानकारियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को तेजाब कहां मिला।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button