दिल्ली की सीएम ने मुनक नहर हादसे परिजनों से की मुलाकात : मुआवजा घोषित
नई दिल्ली, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में मुनक नहर में डूबे दो बच्चों के परिजनों से मुलाकात की और उनको पांच-पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार मृतक बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को वित्तीय सहायता जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नहरों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: दिल्ली सरकार रामलीला और दुर्गा पंडाल समितियों को मुफ्त बिजली देगी
इसमें कहा गया कि मुनक नहर के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा की व्यवस्था किए जाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।नहर में डूबे अनिकेत (नौ) और कृष्ण कुमार (13), शालीमार बाग में आयुर्वेदिक अस्पताल के पास झुग्गियों में रहते थे। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर ये दोनों लड़के नहर में डूब गए थे। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





