राजस्थान : 5 लाख के जीरे की लालच में युवक ने किया पड़ोसी महिला का खून

Ad

जैसलमेर, जैसलमेर के रेगिस्तान की शांत रात में लालच ने ऐसा खून खेला कि इंसानियत शर्मसार हो गई। करीब 5 लाख रुपए कीमत के जीरे की लालच में एक युवक ने अपने पड़ोस की महिला को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी इतना शातिर निकला कि खुद ही पुलिस के सामने हमदर्द बनकर जांच में सहयोग करता रहा, लेकिन तकनीकी सबूतों ने उसकी पूरी साजिश बेनकाब कर दी।

यह सनसनीखेज मामला जैसलमेर से करीब 100 किलोमीटर दूर झिनझिनयाली थाना क्षेत्र के बीरे की ढाणी का है। पुलिस के मुताबिक 21 अप्रैल की रात हथु देवी (50) घर में अकेली थीं। उनके पति अमराराम शादी समारोह में गए हुए थे। पड़ोसी युवक हेम सिंह (25) को इस बात की पूरी जानकारी थी और काफी समय से घर में रखे जीरे की बोरियों पर उसकी नजर थी।

पहचान छिपाने को रची लूट की साजिश, आरोपी की चाल नाकाम

रात के अंधेरे में हेम सिंह अवैध बंदूक लेकर घर के पास पहुंचा।आहट मिलने पर महिला कमरे में चली गईं। पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने खिड़की के पास जाकर बेहद करीब से फायर कर दिया। गोली के छर्रे सिर और गले में धंस गए। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला का जबड़ा टूट गया और आंख बाहर निकल आई। जैसलमेर

मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घबरा गया और जीरा चोरी करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। खुद को बचाने के लिए उसने पूरी कहानी को लूट का रूप देने की साजिश रची। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को लेकर करीब 8 किलोमीटर दूर छोड़ दिया, ताकि मामला चोरी जैसा लगे। इतना ही नहीं, उसने रेत में अपने पैरों और ट्रैक्टर के निशान मिटाने की भी कोशिश की।

वारदात के अगले दिन आरोपी खुद घटनास्थल पर पहुंचा। वह पुलिसकर्मियों को चाय-पानी पिलाकर मददगार बनने का दिखावा करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसकी यह चाल कुछ समय तक काम भी आई, लेकिन उसकी घबराहट और व्यवहार ने पुलिस का ध्यान खींच लिया।

मोबाइल लोकेशन से खुला राज, पूछताछ में कबूला जुर्म

एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पुलिस ने जांच तेज की। घर में गहने सुरक्षित मिलने से लूट की कहानी कमजोर लगी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन खंगाली, जिसमें हेम सिंह की मौजूदगी घटनास्थल के आसपास पाई गई। यही सुराग केस का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

यह भी पढ़े : राहुल मीणा पर अलवर पुलिस का शिकंजा, बढ़ीं मुश्किलें

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। उसने पूरी वारदात कबूल करते हुए बताया कि वह जीरे को बेचकर कर्ज उतारना चाहता था। पहले भी जीरे की खरीद-फरोख्त को लेकर उसका अमराराम से विवाद हो चुका था। जांच में सामने आया कि आरोपी शराब का आदी है और उस पर भारी कर्ज था। आर्थिक दबाव और नशे की लत ने उसे इस हद तक धकेल दिया कि उसने एक मासूम महिला की जान ले ली।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button