धनश्री वर्मा ने की दोबारा शादी ? वायरल तस्वीरों से बढ़ी चर्चा

मुंबई, युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी दुल्हन जैसे लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन्फ्लुएंसर से अभिनेत्री बनीं धनश्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने फैंस को हैरान और उत्सुक कर दिया।

वायरल तस्वीरों में धनश्री पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहन रखा है। ये सभी संकेत देखते ही फैंस यह अनुमान लगाने लगे कि क्या उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है।हालांकि, अफवाहें फैलने से पहले ही सच्चाई सामने आ गई कि यह सब एक फोटोशूट का हिस्सा था।

जी हां, धनश्री ने सिर्फ एक थीम फोटोशूट के लिए दुल्हन का रूप धारण किया था। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “विंटेज वाइब, मॉडर्न मूड…” जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह लुक केवल सौंदर्य और रचनात्मक उद्देश्य के लिए था। बावजूद इसके, कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, लेकिन दोनों करीब 18 महीने अलग रहने के बाद तलाक की ओर बढ़े। मार्च 2025 में बांद्रा कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दी। तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जाने लगा, और उनके साथ छुट्टियों की तस्वीरें भी वायरल हुईं। हालांकि, महवश ने सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया है कि चहल सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button