ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की भूमिका के लिए धनुष सबसे उपयुक्त : ओम राउत
मुंबई, निर्देशक ओम राउत ने कहा कि दक्षिण भारतीय सुपरस्टार धनुष ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की भूमिका निभाने के लिए सबसे उपयुक्त अभिनेता हैं। वे आने वाली फिल्म “कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” में पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
ओम राउत ने पीटीआई से बातचीत में कहा, “उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता। धनुष एक शानदार अभिनेता हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने यह किरदार निभाने के लिए हामी भरी। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूँ और इस फिल्म में उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ।”
ओम राउत इससे पहले “तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर” और “आदिपुरुष” जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म का पहला लुक इस साल कान्स फिल्म मार्केट में मई महीने के दौरान जारी किया गया था। फिल्म में डॉ. कलाम के वैज्ञानिक जीवन से लेकर भारत के राष्ट्रपति बनने तक की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाया जाएगा। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






