धुरंधर 2 के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाएंगे संजय दत्त

Ad

आदित्य धर की धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए कीर्तिमान रच रही है और कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। बॉलीवुड ऐक्टर संजय दत्त ने धुरंधर फ्रेंचाइजी से एक बार फिर अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा लिया। इसमें संजय दत्त ने एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।

धुरंधर के पहले और दूसरे दोनों पार्ट में ही संजय दत्त ने इतनी जबरदस्त ऐक्टिंग की, कि हर कोई उनका कायल हो गया। अब संजय दत्त के फैंस जानना चाहते हैं कि अब वो किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। तो आइए, एक नजर डालते हैं संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर…

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों में आखिरी सवाल, केडी द डेविल, राजा शिवाजी और द गुड महाराजा का नाम शामिल है। ऐसे में देखा जाए तो संजय दत्त के खाते में 4 फिल्में हैं, जिनमें से 3 इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जबकि एक की रिलीज फिलहाल अटकी हुई है। संजय दत्त की अपकमिंग फिल्में ज्यादातर ऐक्शन और थ्रिलर जॉनर की हैं, जिनमें वो दमदार किरदारों में नजर आने वाले हैं।

आखिरी सवाल

संजय दत्त की नई फिल्म आखिरी सवाल एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। ये मूवी 100 वर्षों के इतिहास पर आधारित और इसमें संजय दत्त लीड रोल में हैं।

Ad

केडी – द डेविल

संजय दत्त की अगली फिल्म केडी: द डेविल एक पैन-इंडिया गैंगस्टर ऐक्शन ड्रामा है। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को प्रेम ने डायरेक्ट किया है। ये 1970 के दशक के बैंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिलहाल ये फिल्म अपने एक गाने के अश्लील बोल की वजह से चर्चा का विषय बन गई है।

राजा शिवाजी

संजय दत्त की अपकमिंग मूवीज में राजा शिवाजी का नाम भी शामिल है, जिसमें रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म में भाग्यश्री, सलमान खान, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। रितेश देशमुख की ये फिल्म 1 मई 2026 को थिएटर में रिलीज होगी।

द गुड महाराजा

संजय दत्त के अपकमिंग प्रोजेक्ट में द गुड महाराजा का नाम लंबे वक्त से है। पहले ये फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी लेकिन एक कानूनी विवाद के चलते ये मूवी रुक गई। अब ये फिल्म कब रिलीज होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि इसे 400 करोड़ के बिग बजट में बनाया गया था, जिसमें संजय दत्त रॉयल लुक में नजर आएंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button