डिंपल यादव का आरोप : महिला आरक्षण पर भाजपा घिरी

Ad

नयी दिल्ली, समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला आरक्षण का मुखौटा पहनकर परिसीमन के जरिये खुद को सशक्त बनाना चाहती है।

डिंपल ने लोकसभा में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि सरकार विधेयक को लेकर जल्दबाजी दिखा रही है क्योंकि वह जाति जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन नहीं चाहती।

डिंपल ने कहा, ‘‘सपा चाहती है कि इसमें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी अलग से आरक्षण मिले…।’’ सपा सांसद ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जाति जनगणना के आंकड़े सामने आने से पहले, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करना है।

Ad

यह भी पढ़े : पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी

डिंपल ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 2023 में महिला आरक्षण विधेयक लेकर आई तो उसकी सरकार पूर्ण बहुमत से सहयोगियों के भरोसे हो गई और अब वह दोबारा यह विधेयक लेकर आई है तो 2029 में उसकी सरकार जाने वाली है। डिंपल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया, ‘‘आप महिला आरक्षण का मुखौटा पहने हुए हैं और परिसीमन से अपने आप को सशक्त करना चाहते हैं।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button