पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली/लुधियाना, प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर एक जांच के तहत शुक्रवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारी लुधियाना और कुछ अन्य स्थानों की छापे मार रहे हैं।
निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरोड़ा के परिसर पर 2024 में भी छापा मारा था। एक बयान में कहा गया है कि अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों और कुछ अन्य संस्थाओं ने औद्योगिक भूमि का आवासीय परियोजनाओं के लिए कथित दुरुपयोग करके राज्य सरकार को ‘‘नुकसान’’ पहुंचाया और अपराध से ‘‘अत्यधिक’’ धन अर्जित किया।
यह भी पढ़े : दिल्ली : ब्रिगेडियर से मारपीट के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
कुछ दिन पहले संघीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य अशोक कुमार मित्तल के पंजाब और हरियाणा में परिसरों और उनके शैक्षणिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की थी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




