जडचेरला में मनायी गयी डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती
जडचेरला, डॉ. बी. आर. अंबेडकर जयंती के अवसर पर जडचेरला नगर के सिग्नलगड्डा और पुराने बाज़ार क्षेत्र में स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मा रेड्डी एवं अन्य नेता उपस्थित थे। जडचेरला में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मा रेड्डी ने देश के संविधान निर्माण में अंबेडकर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर विश्व के महान नेताओं की सूची में अग्रणी स्थान रखते हैं। डॉ. अंबेडकर के विचारों और आदर्शों के अनुसार एक समतावादी समाज की स्थापना के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जातिगत भावना से ऊपर उठकर महान विभूतियों का स्मरण करना चाहिए।
डॉ. अंबेडकर की 125 फीट ऊँची प्रतिमा ने बढ़ाया गौरव
पूर्व मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि बीआरएस सरकार के शासनकाल में डॉ. अंबेडकर की 125 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रशासन का हृदयस्थल कहे जाने वाले तेलंगाना राज्य सचिवालय को भी डॉ. अंबेडकर के नाम पर रखा गया।
यह भी पढ़ें जनरल ह्लाइंग से मुलाकात में पीएम मोदी का समर्थन संदेश
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





