प्रधानमंत्री मोदी के हैदराबाद दौरे पर ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी हैदराबाद दौरे के मद्देनजर साइबराबाद पुलिस ने 10 मई को माधापुर क्षेत्र में ड्रोन और रिमोट से संचालित अन्य उड़ान उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निषेधाज्ञा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत लागू की गई है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

10 मई को प्रधानमंत्री की यात्रा अवधि तक प्रभावी रहेगा

पुलिस के अनुसार, यह प्रतिबंध 10 मई 2026 को प्रधानमंत्री की यात्रा अवधि तक प्रभावी रहेगा। आदेश के तहत रिमोट कंट्रोल ड्रोन, पैराग्लाइडर और रिमोट कंट्रोल माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट उड़ाने पर रोक रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद दौरे के दौरान सिंधू अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का फैसला लिया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा कारणों से हैदराबाद के अन्य प्रमुख इलाकों में भी ड्रोन उड़ाने पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button