हैदराबाद के बंजारा हिल्स से ड्रग्स और गांजा बरामद
हैदराबाद, आबकारी की एसटीएफ की टीम ने कल रात रोड नं. 12 बंजारा हिल्स के पास छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अमीरपेट आबकारी थाना परिधि के अंतर्गत मारे गए इस छापे में पुलिस ने 10.95 ग्राम (श्वेत रंग का) एमडीएमए ड्रग, 2.93 ग्राम (भूरे रंग का) एमडीएमए ड्रग, 0.95 ग्राम (गुलाबी रंग का) एमडीएमए ड्रग और 70 ग्राम सूखा गांजा व सुजिकी ब्रीजा कार जब्त की।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त कुरैशी और सहायक आयुक्त पी. प्रणवी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मधुरा नगर निवासी भरत ठुकराल (50) और भीमावरम आंध्र-प्रदेश निवासी कोरीपल्ली कृष्णा (43) शामिल हैं। इनका एक साथी व ड्रग्स सप्लायर दिल्ली निवासी मो. शाजेब फरार है।
यह भी पढ़े: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश : दो गिरफ्तार, एक फरार
आयुक्त कुरैशी और सहायक आयुक्त पी. प्रणवी ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली निवासी शाजेब के जरिए ड्रग्स और सूखा गांजा मंगवाकर इसे समलैंगिक युवाओं को बेच रहे थे। इसके लिए आरोपी ग्रैंडर ऐप का उपयोग कर लेन-देन कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार शाजेब की तलाश की जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





