ईसीआईएल में अनुवाद प्रतियोगिता, हिन्दी भाषा कौशल पर जोर
हैदराबाद, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) में अंतर उपक्रम अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, ईसीआईएल तथा अध्यक्ष, नराकास (उपक्रम) डॉ. अनीश कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने राजभाषा हिन्दी के प्रभावी क्रियान्वयन में अनुवाद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोमोडोर आर. संतोष, (कार्यपालक निदेशक-मानव संसाधन) ने अपने उद्बोधन में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने और कार्यालयी कार्यों में इसके व्यापक उपयोग पर बल दिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप में एस.ए. शुकुर (सहायक निदेशक-सेवानिवृत्त), जीएसआईटीआई तथा मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में जयदेव मंडल (सहायक महाप्रबंधक, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) उपस्थित थे। उन्होंने प्रतियोगिता के संचालन प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया।
प्रतियोगिता में विभिन्न अनुवाद विषय शामिल
प्रतियोगिता में अंग्रेजी-हिन्दी अनुवाद, हिन्दी-अंग्रेजी अनुवाद, सार अनुवाद, शब्दावली, कोश विज्ञान तथा संसदीय राजभाषा समिति निरीक्षण प्रश्नावली से संबंधित प्रश्नों का समावेश किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न सदस्य कार्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने उत्कृष्ट अनुवाद कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ाना, अनुवाद कौशल को प्रोत्साहित करना तथा संसदीय राजभाषा समिति के निर्देशों के अनुरूप कार्यालयों में हिन्दी के प्रभावी प्रयोग को सुदृढ़ करना था।
प्रतियोगिता दो श्रेणियों में हिन्दी अनुभाग एवं अन्य अनुभाग में आयोजित की गई, जिसमें हिन्दी अनुभाग की ओर से शुक्ला उपेंद्र कुमार (पर्यवेक्षक-राजभाषा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण), टिकमचंद पालीवाल, (कनिष्ठ लेखा अधिकारी, बीएसएनएल, परिमंडल), वी.के.एस. महालक्ष्मी (वरिष्ठ हिन्दी अनुवादक, ईसीआईएल), सुमन राम (सहायक राजभाषा, एफसीआई), कमल पारमुवाल (अनुवादक-राजभाषा, राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड), डॉ. विकास कुमार आज़ाद (कनिष्ठ हिन्दी अनुवादक, मिश्र धातु निगम लिमिटेड), प्रेम कुमार साव (पर्यवेक्षक-राजभाषा, भारत सरकार टकसाल), मनोहर नाईक (वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक, भारत डायनामिक्स लिमिटेड), त्रभु देव तिवारी (सहायक-डिपो, मंडल कार्यालय, तारनाका) ने सहभागिता की तथा अन्य अनुभाग श्रेणी में प्रीति कुमारी (पर्यवेक्षक-मा.सं., भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) ने सहभागिता की।
यह भी पढ़ें… स्वच्छता निगरानी में आवासीय कल्याण संघों की सहभागिता पर जोर
विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
पी.डी. रम्या तेजा (प्रबंधक-तकनीकी, ईसीआईएल), मोहम्मद मोइजुद्दीन (उ.म.ई.-बीएसएनएल, परिमंडल), टी. पद्मिनी प्रियदर्शिनी (उप-मंडला अभियंता-बीएसएनएल, आदर्शनगर), गुंजन अग्रवाल (सहायक-तकनीकी, एफसीआई), आशीष कुमार पांडेय (कनिष्ठ अधिकारी-विधि, राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड), नीरड़ी स्रवंति (उप-महाप्रबंधक-मिश्र धातु निगम लिमिटेड), एन. वेंकट साई (पर्यवेक्षक-परख, भारत सरकार टकसाल), सुमन मल्लिक (वरिष्ठ प्रबंधक-भारत डायनामिक्स लिमिटेड), राहुल कुमार (उप-अभियंता-वि. एवं अ., बीईएल), रामनारायण यादव (अभियंता-बीएचईएल, आर. एवं डी.), त्रतुराज दीपक (कनिष्ठ अधिशासी, कॉनकोर), संतोष कुमार सिन्हा (सहायक-भंडार, मंडल कार्यालय, तारनाका), एस. श्रीलक्ष्मी (सहायक कार्यकारी-कॉनकोर) ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में नराकास कोर समिति के वरिष्ठ सदस्य रमेश प्रसाद मिश्र (पॉवर ग्रिड कॉर्पेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) तथा एम. नरेंद्रनाथ (बीएसएनएल, परिमंडल कार्यालय) ने प्रतियोगिता का संचालन किया। प्रतियोगिता के आयोजन के प्रश्चात् नराकास (उपक्रम) कार्यकारिणी समिति के सदस्य अजहर सुल्तान ने हिन्दी : भाषा से राजभाषा तक विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने सिन्धु घाटी सभ्यता काल से भाषा के सामाजिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक प्रयोजनों से प्रारंभ कर स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दी एवं भारतीय भाषाओं के महत्व व संविधान सभा में हिन्दी पर विचार-विमर्श पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का स्वागत प्रबंधन डॉ. सीएच. अंबेडकर, तकनीकी प्रबंधन वी. कनका श्रीमहालक्ष्मी और सामान्य प्रबंधन प्रशिक्षु (राजभाषा) सीएच. निहारिका ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



