अग्रवाल समाज तेलंगाना की ईजीएम संपन्न

Ad

हैदराबाद, सिकंदराबाद स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में अग्रवाल समाज तेलंगाना की आयोजित दूसरी ईजीएम में विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाराजा अग्रसेनजी की पूजा के साथ मीटिंग का श्री गणेश हुआ। सभा का संचालन सह मंत्री सीमा जैन ने किया। ईजीएम के मुख्य विषय में आने वाले दो वर्षों के लिए सदस्यता शुल्क 350 से घटाकर 21 रुपये करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

तत्पश्चात मताधिकार का दायरा बढ़ाते हुए केंद्र के भूतपूर्व अध्यक्षों, निवर्तमान अध्यक्षों एवं शाखा के निवर्तमान अध्यक्षों को मत का अधिकार देने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। नए पदाधिकारियों द्वारा प्रथम केंद्रीय समिति बैठक को 31 जुलाई या उसके भीतर आयोजित करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। प्रिविलेज कार्ड प्रतिष्ठान के कर्मचारियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया।

अग्रसेन जयंती तैयारियों में समाज की हो भागीदारी

अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने 2 लाख सदस्यों को जोड़ने के संबंध में जानकारी दी। अग्रसेन जयंती तक कम से कम 25,000 सदस्यों को वेबसाइट पर पंजीकृत करने को कहा। उपाध्यक्ष एवं अग्रसेन जयंती संयोजक रूपेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी सभा को दी। विभिन्न शाखाओं ने जयंती पर सहयोग की घोषणा की। परामर्शदाता चंद्रकांत डाकोतिया एवं हरीश अग्रवाल ने अनुमोदित विषयों के लिए अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता और अन्य अधिकारियों की सराहना की।

Ad

यह भी पढ़ें… महान शहर के रूप में होगा हैदराबाद का विकास : रेवंत

शाखा से सभी अधिकारियों की उपस्थिति के लिए बहादुरपुरा शाखा एवं मानसरोवर शाखा का सम्मान एवं उपस्थित महिला शक्ति का सम्मान किया। सह मंत्री सीमा जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न हुई। अवसर पर अग्रवाल समाज की विभिन्न शाखाओं के केंद्रीय समिति सदस्य एवं शाखा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button