केरल के इडुक्की में हाथी हमला : 64 वर्षीय की मौत

केरल, पुलिस ने बताया कि मंगलवार को केरल के इडुक्की जिले के पेरुवंथनम के पास एक रबर बागान में काम कर रहे 64 वर्षीय व्यक्ति की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। कंजीरापल्ली के थंपलक्कड़ निवासी पुरूषोत्तमन माथम्पा में रबर के पेड़ों से दूध निकाल रहे थे, तभी पास के जंगल से अचानक एक हाथी आ गया।

यह भी पढ़े: धर्मस्थल के पास दिखा जंगली हाथी : स्थानीय लोगों में दहशत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हाथी ने उन पर हमला कर दिया ।उनका शव पोस्टमार्टम के लिए कोट्टायम के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button