60 पार महिलाओं के लिए मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित
हैदराबाद, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की रघुकुल रीत सिद्धा समिति द्वारा ने 60 वर्ष आयु पार महिलाओं के लिए मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ प्रदेश महिला अध्यक्ष रजनी राठी एवं सचिव मंजू लाहोटी द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समय-समय पर समिति वरिष्ठ महिलाओं के लिए नगर के पार्कों का भ्रमण, भजन संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित करती है।
इस बार प्रदेश संयोजिका संगीता भूतड़ा ने ग्रुप गेम खिलाए। ब्रह्मा, विष्णु, महेश नाम से तीन ग्रुप बनाकर भजन अंताक्षरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने म्यूजिक के साथ भजनों का आनंद लिया। इसमें महेश टीम विजयी रही। अवसर पर वृद्धावस्था के अकेलेपन की समस्या और उसका कैसे निदान हो, इस विषय पर चर्चा की गई। स्वयं ही स्वस्थ रखना होगा, अपनी सोच सकारात्मक होनी चाहिए, जितना हो सके हम स्वयं को व्यस्त रखें, नजरअंदाज करके बहुत सी बातों को खुश रहना सीखें, अत्यधिक अपेक्षा दुःख का कारण बनती है आदि विचारणीय विषय रहे।
यह भी पढ़ें… बकरीद को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
चर्चा का निष्कर्ष जो शौक जिम्मेदारी के चलते पूरे नहीं किये गए, उसे अब व्यस्त रहने के लिए पूरा करेंगे निकाला गया। कार्यक्रम कामाक्षी सोमानी के निवास पर आयोजित किया गया। कोषाध्यक्ष संतोष मालपानी, जिला सचिव आरती असावा, प्रचार मंत्री मोनिका सोमानी, सह-संयोजक सुनीता नावंदर, निर्मला बजाज, कोमल मरदा, अनुराधा नावंदर, विजयकांत असावा की उपस्थिति रही। सभी ने आगामी जुलाई माह में सावन की सैर के आयोजन का निर्णय किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



