डिप्रेशन भी दे सकती है अधिक एक्सरसाइज

विशेषज्ञों के अनुसार आपके मूड में सुधार लाने के लिए आपकी शारीरिक, मानसिक व मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में एक्सरसाइज जो कमाल दिखा सकती है, वह अन्य कोई नहीं। जर्मन विशेषज्ञों ने अपने एक शोध में पाया कि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, वे निपिय जीवनशैली अपनाने वालों से अधिक खुश रहते हैं।

डयूक यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञानी जेन्स ब्लूमेंथल ने एक अध्ययन के दौरान डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्तियों को नियमित एक्सरसाइज कराई तो उनमें से 60 प्रतिशत व्यक्तियों में चार महीने में काफी सुधार पाया। विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत अधिक एक्सरसाइज करना भी कई बार शरीर के लिए लाभदायक नहीं होता, खासकर खिलाड़ियों में कठिन ट्रैनिंग के दौरान उनमें उदासी व चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है। इसलिए नियमित एक्सरसाइज करें पर एक सीमा में। एक्सरसाइज आपके रक्त-संचार में वृद्धि ला सकती है, आपके मूड को प्रभावित करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर्स डोपामाइन और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ा सकती है।
यह भी पढे़: अपने एक्सरसाइज रूटीन में वेटेड वेस्ट कैसे इस्तेमाल करें?
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



