नरसापुर तक एमजीआर चेन्नई-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार

हैदराबाद, केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने नरसापुर रेलवे स्टेशन से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के नरसापुर तक विस्तार को हरी झंडी दिखाई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री भूपतिराजू ने कहा कि शाखा लाइन पर स्थित होने के बावजूद नरसापुर को वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा प्रदान की गई है। इससे यह भारतीय रेलवे की शाखा लाइन पर चलने वाली पहली वंदे भारत सेवा बन गई है।

मंत्री ने आगे कहा कि रेल संपर्क किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए व्यापार, शिक्षा और अन्य सामाजिक-आर्थिक जैसे क्षेत्रों की वृद्धि में योगदान देता है। उन्होंने कहा कि नरसापुर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को भीमावरम टाउन, गुडीवाड़ा जंक्शन, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लूर तथा रेनिगुंटा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस सर्ककार एक्सप्रेस का एक विकल्प है, जो केवल नौ घंटे में चेन्नई पहुंचती है। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में रेल अवसंरचना को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ठहराव प्रदान करना, अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का निर्माण आदि शामिल हैं। उन्होंने एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को नरसापुर तक विस्तारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… खत्म हो विभाजनकारी राजनीति : अखिलेश यादव

दक्षिण मध्य रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक सत्य प्रकाश ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि यह कोनासीमा क्षेत्र के लोगों के लिए आज एक विशेष दिन है। रेनिगुंटा और चेन्नई को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई है। अवसर पर आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. निम्माला रामानायुडू सहित स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, विजयवाड़ा मंडल रेल प्रबंधक मोहित सोनकिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button