केएलएच कोंडापुर में फाइनेंस-फिनटेक समिट सम्पन्न

हैदराबाद,केएलएच ग्लोबल बिजनेस स्कूल ने अपने कोंडापुर परिसर में फाइनेंस एंड फिनटेक समिट का आयोजन किया। इस सम्मेलन में उद्योग,शिक्षा जगत और स्टार्टअप्स से जुड़े दिग्गज नेताओं के साथ-साथ उत्साही छात्र भी शामिल हुए।

सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित वक्ताओं जैसे प्रोफिनटेक के संस्थापक रवि तन्नूरु, फास्टकॉलैब के सह-संस्थापक अरार्धि, टेक महिंद्रा के आईबीयू हेड पी. विनोद रेड्डी, यूनाइटेड हेल्थ ग्रुप के एसोसिएट निदेशक युग मलिक, एसबीआई के पूर्व एजीएम एवं वित्तीय सलाहकार नंदुरी रवि कुमार तथा टाटा एक्सपोर्ट्स के पूर्व सीईओ श्रीनिवास राव आर्यसोमायजुला शामिल थे। विशेषज्ञों ने ब्लॉकचेन, एआई, डिजिटल लेंडिंग, साइबर सुरक्षा, कंप्लायंस ऑटोमेशन और सतत वित्त जैसे उभरते क्षेत्रों पर अपने विचार साझा किए।

केएल विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष इंजीनियर कोनेरु लक्ष्मण हविश ने कहा कि तेजी से बदलती डिजिटल अर्थव्यवस्था में भावी नेताओं को तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय सतत प्रयासरत  है। इस तरह के सम्मेलनों में छात्रों को उद्योग के अग्रणी व्यक्तित्वों से जुड़कर उनका वैश्विक दृष्टिकोण और उद्यमिता की भावना जाने का अवसर मिलता है।

इमार्टिकस लर्निंग के कार्यकारी अधिकारी अहमद खालिद ने कहा कि केएलएच जीबीएस के साथ इस सम्मेलन में साझेदारी नये अवसर पैदा करेगी। इस सम्मेलन में हुई चर्चाएँ और साझा किए गए विचार इस बात का उदाहरण हैं कि कैसे शिक्षा और उद्योग मिलकर प्रतिभा को निखार सकते हैं और फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार को बढ़ावा दे सकते हैं।

कार्यक्रम में विषयगत पैनल चर्चाएँ, नेटवर्किंग सत्र और विशेष छात्र उद्योग संवाद आयोजित किये गये। डीन प्रो.डॉ.आनंद बेतापुडी, सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. मदिरेड्डी एसएसवी श्रीकुमार तथा संयोजक डॉ.वाणी ने आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया। 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button