दूसरों की खुशी में ढूँढें अपने लिए खुशी : रमेशजी

हैदराबाद, खुशी का विचार और भाव मात्र आपके भीतर और बाहर खुशियों का संचार कर देते हैं। खुश रहने के दो तरीके हैं, हमें खुश रहने के लिए कुछ करना है हमारी खुशियों में जो बाधा है, उसे दूर करना है। उक्त उद्गार सद्गुरु रमेशजी ने अंतरराष्ट्रीय आनंद दिवस पर बंजारा हिल्स स्थित अवर पैलेस के साप्ताहिक सत्संग में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पहले तरीके के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम मान लें कि हम खुश हैं और दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूँढ़ना शुरू कर दें, तो हमें अपनी खुशी से ज्यादा बड़ी खुशी दूसरे की खुशी देगी। सदा खुश रहने के लिए हमारा ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण होना आवश्यक है। जब पूर्ण समर्पण होता है, तब किसी कार्य की सफलता-असफलता का श्रेय ना तो हम स्वयं को देते हैं और ना किसी दूसरे को, इसलिए हमारा मन भी विचलित नहीं होता और हम भीतर शांत और सुखी रहते हैं।

यह भी पढ़ें… अखंड चेतन की अनुभूति करने का पर्व है होली : रमेशजी

सदैव खुश रहने के लिए अपनाएँ ये जीवन मंत्र

मैं सदा खुश हूँ का भाव अगर पूरी तरह से आपके मन में भरा है, तो फिर दुःख के भाव के लिए कोई जगह ही नहीं बचेगी और आप हमेशा खुश ही रहेंगे। रमेशजी ने कहा कि खुशियों में आने वाली अड़चन को दूर करने के लिए भी हमें कुछ चीजों को जीवन में अपनाना होगा।

जैसे सब कुछ जैसे का तैसा स्वीकार करना, किसी से कोई अपेक्षा न करना, किसी भी विषय पर बहुत ज्यादा सोच-विचार ना करना, मन से चुप रहना, क्योंकि मन विचारों की श्रृंखला को एंजॉय करता है और विचार हमें सुखी नहीं होने देते। इसके अलावा किसी से द्वेष या दुश्मनी के भाव को अथवा दुर्व्यवहार के भाव को कभी मन में जकड़ कर न रखें, क्योंकि इन भावों के नीचे हमारी खुशी दब जाती है।

प्रकृति और परमात्मा ने सबको अलग-अलग बनाया है, लेकिन हमारी एक-दूसरे से तुलना करने की भावना ही हमसे हमारी खुशी छीन लेती है। रमेशजी ने कहा कि रहस्य यह है कि हम जितनी खुशी दूसरों को देंगे, उससे कई गुना खुश हम होते जाएँगे।

किसी भी जीव की सेवा हमें अनंत खुशी देती है। हरि नाम स्मरण भी हमारे आनंदमय जीवन के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है तथा सत्संग का ज्ञान हमें हर पल खुशी ही खुशी देता है। उपस्थित श्रद्धालुओं तथा यू-ट्यूब से जुड़े साधकों ने सत्संग का लाभ उठाया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button