महावतार परशुराम का फर्स्ट पोस्टर रिलीज

Ad

महावतार सिनमैटिक यूनिवर्स के अंतर्गत भगवान विष्णु के महावतारों पर बनने वाली फिल्मों में दूसरी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी गई है। होम्बाले फिल्म्स के बैनर तले साल 2025 में आई इस यूनिवर्स की पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब इस यूनिवर्स की दूसरी फिल्म की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है। साथ ही इसका फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

साल 2025 में कई ऐसी फिल्में आईं जिन्होंने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया लेकिन इस साल की सबसे सरप्राइजिंग फिल्म साबित हुई महावतार सिनमैटिक यूनिवर्स की फिल्म महावतार नरसिम्हा। इस फिल्म ने कम बजट में भी ताबड़तोड़ कमाई की। यही नहीं दर्शकों की इस फिल्म को लेकर ऐसी उत्सुकता देखने को मिली कि जहां एक तरफ इसे विदेशों में भी पसंद किया गया वहीं भारत में भी इस 3डी एनिमेटेड फिल्म ने 100 दिनों का थिएट्रिकल रन पूरा किया।

महावतार परशुराम का पोस्टर रिलीज, फैंस को 2027 तक इंतजार

अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट पर अपडेट आ गया है। इसके दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। अब इस सिनमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म महावतार परशुराम होगी। इस फिल्म का इंटेंस पोस्टर शेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी फिल्म से विष्णु अवतार परशुराम का फेस रिवील नहीं किया गया है लेकिन उनकी फर्स्ट अपीयरेंस सामने आ गई है। पोस्टर में वे अपना अस्र कुल्हाड़ी उठाए नजर आ रहे हैं और उनके चरणों की गति भी तेज लग रही है। उनका अस्र खून से लथपथ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े : हर मौके में हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की : कृतिका कामरा

देखने वाली बात होगी कि पहले पार्ट की सक्सेस के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट को कैसी कामियाबी मिलती है। ये यूनिवर्स डायरेक्टर अश्वनि कुमार का है और वे ही इस गॉड यूनिवर्स को अपने कंधे पर लेकर चल रहे हैं। फिल्म की टेंटेटिव रिलीज डेट भी आ गई है और इसे दिसंबर 2027 में रिलीज किया जाना है। मतलब अभी भी इस फिल्म के लिए फैंस को करीब डेढ़ साल का इंतजार करना होगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button