ध्रुवपद गुरुकुलम का शास्त्रीय संगीत का उत्सव आज

हैदराबाद, ध्रुवपद गुरुकुलम फाउंडेशन अपने वार्षिक कार्यक्रम “वर्षोत्सव” का चौथा संस्करण 13 सितम्बर 2025 को जवाहरलाल नेहरू वास्तुकला एवं ललित कला विश्वविद्यालय (JNAFAU), मसाब टैंक, हैदराबाद में आयोजित कर रहा है। यह फाउंडेशन भारतीय संस्कृति और ध्रुपद संगीत के संरक्षण व प्रचार के लिए समर्पित एक प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संगठन हैI इसकी स्थापना जून 2019 में प्रसिद्ध ध्रुपद गायक मनीष कुमार और कला प्रेमी विजया एल. रामम द्वारा की गई थी। संस्था का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत, विशेष रूप से ध्रुपद की आध्यात्मिक शैली को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है।

ध्रुवपद गुरुकुलम का चौथा वर्षोत्सव: शास्त्रीय संगीत का उत्सव

ध्रुपद संगीत भारतीय संस्कृति की सबसे प्राचीन शास्त्रीय शैली है, जो मन में शांति, ध्यान और स्थिरता उत्पन्न करती है। यह मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मानुभूति का साधन है। फाउंडेशन समय-समय पर संगीत कार्यक्रम, कार्यशालाएँ, व्याख्यान-प्रदर्शन, विद्यालयों और कॉरपोरेट्स तक पहुँचकर ध्रुपद संगीत की प्रेरणा देता रहा है।

Ad

इस वर्षोत्सव में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होंगी। कार्यक्रम का आरंभ ध्रुपद बंधु – संजीव एवं मनीष द्वारा होगा। ये दोनों कलाकार डागरवाणी शैली में प्रशिक्षित हैं और गुरु-शिष्य परंपरा में पद्मश्री गुंदेचा बंधुओं से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। 2013 से ये देश के विभिन्न मंचों पर साथ प्रस्तुति देते हुए ध्रुपद संगीत को लोकप्रिय बना रहे हैं। इनके द्वारा सूरदास, तुलसीदास, कबीरदास आदि संत कवियों की रचनाएँ तथा स्वयं की बंदिशें प्रस्तुत की जाएँगी।

कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम चरण में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित विदुषी पद्मश्री अश्विनी भिडे देशपांडे अपनी प्रस्तुति देंगी। जयपुर-अतरौली घराने से संबंधित अश्विनी जी की बंदिशों पर गहरी पकड़ है। उन्होंने कई मौलिक रचनाएँ की हैं और “राग रचनांजली” पुस्तक में उन्हें संकलित किया है। कबीर भजनों की प्रस्तुति में उनकी विशिष्ट शैली दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button