किसानों के लिए निःशुल्क गोबर वितरण कार्यक्रम आरंभ

Ad

हैदराबाद, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास, बुर्जुगड्डा में गायों के लिए नये शेड का उद्घाटन किया गया। साथ ही पेद्दाशाहपुर तांडा के किसानों के लिए निःशुल्क गोबर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

बुर्जुगड्डा स्थित सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास में शेड का उद्घाटन आर.पांडु रंगाराव ने पत्नी के साथ किया। अवसर पर गौ निवास के संचालक धर्मराज रांका ने शेड के लाभार्थी आर.पांडु रंगाराव का स्वागत करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में 400 से अधिक कटने से बचाई गई गायों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यहाँ पशु चिकित्सालय है, जहाँ आधुनिक चिकित्सा पद्धति से गायों सहित अन्य पशुओं का इलाज किया जाता है।

यह भी पढ़ें… आज़ाद इंजीनियरिंग की 7,600 वर्ग मीटर की नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा शुरू

इसके अलावा सेवा के लिए एम्बुलेंस है, जिसके द्वारा घायल पशु को माँ सरस्वती पशु चिकित्सालय में लाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फसलों में खतरनाक केमिकल का उपयोग किया जा रहा है। इसे देखते हुए गाय के गोबर को पेद्दाशाहपुर तांडा के किसानों में निःशुल्क वितरणयिका जाएगा, ताकि वह इनका उपयोग कर जैविक खेती कर सकें। उन्होंने दानदाताओं और सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

पेद्दाशाहपुर तांडा के सरपंच रवि नायक ने गौशाला के धर्मरांका का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिना केमिकल के खेती करने के लिए किसानों को निःशुल्क गोबर की आपूर्ति की जा रही है, यह गौशाला की उन्नत सेवा है। एक एकड़ भूमि पर कम से कम 4 ट्रैक्टर गोबर दिया जा रहा है। ग्राम में 40 किसान हैं, जिनको इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को हजारों रुपये की बचत होगी।

साथ ही खेती में किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग करने से बचने का अवसर मिलेगा। उप सरपंच वनजा गोपाल ने गौशाला का आभार प्रकट किया। अवसर पर रजत जैन, हेमा अग्रवाल, श्रीनिवासन, डॉ. मल्लेश एम. सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button