‘जन नायकन’ लीक मामले में ‘फ्रीलांस’ सहायक संपादक और दो अन्य गिरफ्तार

चेन्नई, तमिलनाडु पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने फिल्म ‘जन नायकन’ का डेटा चुराने और इसे ऑनलाइन लीक करने के संबंध में एक ‘फ्रीलांस’ (स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाला) सहायक संपादक समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की जांच के बाद 15 अप्रैल को ये गिरफ्तारियां की गईं। इससे पहले 11 अप्रैल को फिल्म की ‘पाइरेटेड’ सामग्री अपलोड और प्रसारित करने के आरोप में छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Ad

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने एक ‘एडिटिंग स्टूडियो’ से फिल्म का डेटा अनधिकृत रूप से हासिल किया और उसे फिल्म के रूप में तैयार कर अपने सह आरोपियों के साथ साझा कर दिया, जिससे फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई।’ उसने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button