लगातार ऑडियंस का दिल जीत रही हैं मृणाल ठाकुर
ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने, पिछले कुछ समय में जिस तरह से फिल्मों में शानदार किरदार और काम के ज़रिए ऑडियंस का दिल जीता है। उसके बाद से हिन्दी के अलावा, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी उनके पास तमाम ऑफर आने लगे हैं। आस्कर विनिंग फिल्म आरआरआर के लीड ऐक्टर रामचरण इन दिनों फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रामचरण के अपोजिट बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नज़र आएंगी, साथ ही रश्मिका मंदाना भी फिल्म का हिस्सा हैं।
ख़बरों के अनुसार जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना के बाद अब इस फिल्म में ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की भी एंट्री होने जा रही है। फिल्म में मृणाल को लिए जाने की खबर आने के बाद से उनके फैंस काफी खुश हैं। यदि खबरों की माने तो फिल्म में वह एक डांस नंबर में लीड ऐक्टर रामचरण के साथ पीन शेयर करती नज़र आएंगी। अगर ऐसा होता है तो फिर ये मृणाल ठाकुर के कॅरियर की पहली पैन इंडिया फिल्म भी होगी।
मृणाल ठाकुर जल्दी ही रमेश तौरानी द्वारा निर्मित डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नज़र आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी लीड किरदार में हैं, जबकि मृणाल एक खास किरदार में नज़र आएंगी। यह फिल्म 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
यह भी पढे़: मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु पर टिप्पणी के लिए मांगी माफी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



