नेहरू प्राणी उद्यान में मेंढक जागरूकता सत्र आयोजित

हैदराबाद, पारिस्थितिकी तंत्र में मेंढकों के महत्व पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नेहरू प्राणी उद्यान में आज एक दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेव द फ्रॉग्स के संस्थापक-कार्यकारी निदेशक डॉ. केरी क्रिगर तथा सीसीएमबी-लाकोन्स, अत्तापुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कार्तेकेयन वासुदेवन थे।

अवसर पर नेहरू प्राणी उद्यान की क्यूरेटर जे. वसंता ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र में मेंढकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक शिकारी और शिकार के रूप में मेंढक खाद्य जाल में महत्वपूर्ण कड़ी भी हैं। उन्होंने कहा कि मेंढक न केवल कीटों की आबादी को नियंत्रित करते हैं, बल्कि वे बीमारियां फैलाने वाले कीटों को भी नियंत्रित करते हैं।

मेंढकों की आर्द्रभूमि, जंगलों और कृषि भूमि में उपस्थिति अच्छे पर्यावरण का सूचक है। डॉ. केरी क्रिगर ने कहा कि सेव द फ्रॉग्स वैश्विक संगठन है, जो विशेष रूप से उभयचर संरक्षण के लिए समर्पित है। मेंढक जैव विविधता का अहम हिस्सा हैं। ये पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण घटक हैं। उन्होंने कहा कि उभयचर संरक्षण को लेकर शिक्षा, अनुसंधान और आवास बहाली के प्रयासों ने कई लोगों को इस दिशा में कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया है।

यह भी पढ़ें… एचसीयू से हटेगा पुलिस बल!

कार्यक्रम में टीएमआरईएस, हैदराबाद सहित विभिन्न सरकारी स्कूलों के लगभग 150 स्कूली छात्रों ने भाग लिया। अवसर पर प्रतिभागियों के लिए ड्राइंग तथा पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सेव द फ्रॉग्स ऑर्गनाइजेशन इंडिया की अध्यक्ष सरबानी, नेहरू प्राणी उद्यान के उप-क्यूरेटर एम बरनोबा, डॉ.एम.ए. हकीम, उपनिदेशक (पशु चिकित्सा), पीआरओ एमएचएम हनीफुल्ला, सीसीएमबी-लाकोन्स के प्रतिनिधियों व अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button