21 श्रेणियों में दिये जाएँगे एफटीसीसीआई उत्कृष्टता पुरस्कार

Ad

हैदराबाद, फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा वार्षिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 21 श्रेणियों में प्रदान किए जाएँगे। आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 मई है। एफटीसीसीआई में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष रवि कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. माहेश्वरी, श्रीनिवास गरिमेला एवं अन्य प्रतिनिधियों ने एफटीसीसीआई एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एफटीसीसीआई का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य तेलंगाना में उद्योगों की उत्कृष्टता और असाधारण उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करना है।

फेडरेशन संगठनों, दूरदर्शी व्यावसायिक नेताओं और नवप्रवर्तकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों, लचीलेपन, नवाचार और व्यवसाय में प्रभाव के लिए 21 श्रेणियों में सम्मानित करता है। एफटीसीसीआई उत्कृष्टता पुरस्कार बड़े उद्यमों के साथ लघु एवं मध्यम उद्योगों, स्टार्ट-अप्स और विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्कारों को अत्यंत समावेशी बनाने के लिए महिलाओं, वैज्ञानिकों और दिव्यांग व्यक्तियों जैसी श्रेणियों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें… डीआरएसआईएस ने सीबीएसई कक्षा 10 के टॉपर्स का किया सम्मान

सीएम रेवंत रेड्डी के मुख्य अतिथि बनने की संभावना

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त नामांकन की प्रतिष्ठित जूरी द्वारा समीक्षा की जाती है और मूल्यांकन के बाद उनकी घोषणा की जाती है। रविकुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने की संभावना है। के.के. माहेश्वरी ने बताया कि उद्योग में जैसे भारी एवं लघु औद्योगिक समग्र प्रदर्शन, कृषि आधारित उद्योग, निर्यात प्रदर्शन, सीएसआर तथा एयरोस्पेस एवं रक्षा उद्योग में उत्कृष्टता के लिए अवॉर्ड प्रदान किए जाएँगे। फार्मा, ईएसजी प्रदर्शन तथा पर्यटन प्रोत्साहन एवं आतिथ्य में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार निर्धारित हैं।

नवाचार के क्षेत्र में भारी एवं लघु उद्योग में विपणन, उत्पाद, स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप में उत्कृष्टता एवं डिजिटल परिवर्तन में उत्कृष्टता शामिल है। इसके अलावा व्यक्तिगत श्रेणी में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, महिला उद्यमिता, दिव्यांग व्यक्ति द्वारा आत्मनिर्भर प्रयास एवं सामाजिक उद्यमिता में उत्कृष्टता की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किये जाएँगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में चयन के दौरान यह भी देखा जाएगा कि वर्तमान परिस्थितियों से निपटने के लिए उद्यमों ने किस प्रकार की तत्परता दिखाई है। www.ftcciawards.in पर लॉग इन कर विवरण भरकर पुरस्कार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button