डीआरएसआईएस ने सीबीएसई कक्षा 10 के टॉपर्स का किया सम्मान

Ad

हैदराबाद, गुंडला पोचमपल्ली स्थित डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में (डीआरएसआईएस) कैंपस में सीबीएसई कक्षा 10 के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहाँ डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाध्यापक आई. वेणुगोपाल ने छात्रों को शिक्षा के माध्यम से ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें अपने भविष्य के प्रयासों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने डीआरएसआईएस सीबीएसई कक्षा 10 के टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भव्य रूप से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बी. जतिन रेड्डी शामिल थे, जिन्होंने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर और विषयों के टॉपर बने। दूसरी टॉपर नैनिका एस. ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साथ ही के. हिमानिश और केलविना टी. ने संयुक्त रूप से 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें… सारा नहीद को द बेस्ट एनवायरनमेंटलिस्ट अवार्ड 2026 प्रदत्त

अक्षांश गणित में 95 प्रतिशत अंकों के साथ विषय टॉपर रहे और बी. वेंकट कृष्ण तथा ए. दीत्या रेड्डी ने आईटी में 100 में से 100 अंकों का पूर्ण स्कोर प्राप्त किया। कार्यक्रम में आई. वेणुगोपाल ने छात्रों को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी और उन्हें अपने भविष्य के शैक्षणिक वर्ग में और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी को सलाह दी कि वे अपनी औपचारिक शिक्षा के साथ कौशल हासिल कर और आत्म-विकास में संलग्न होकर देश के जिम्मेदार व अनुकरणीय नागरिक बनने का प्रयास करें। इस कार्यक्रम में जीआरएसआईएस सीबीएसई समन्वयक एस. मैरी तनुजा, एचओडी (बोर्डिंग) राजेंद्र प्रसाद सहित शिक्षकों ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button