जी. किशन रेड्डी ने किया हाईटेक सिटी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

हैदराबाद, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हाईटेक सिटी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। दमरे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जी. किशन रेड्डी ने नए स्टेशन भवन, 12 मीटर लंबे एफओबी, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर कार्यस्थल पर किए जा रहे सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। मंत्री ने स्टेशन पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेलंगाना में रेल अवसंरचना विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हाईटेक सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में 40 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा चेर्लापल्ली नए रेलवे टर्मिनल का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 720 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि हैदराबाद स्टेशन का भी 350 करोड़ रुपये से विकास किया जा रहा है, जबकि काचीगुड़ा पुनर्विकास योजना अनुमोदन के चरण में है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद शहरी क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों हफीजपेट, हाईटेक सिटी, मलकपेट स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

जी. किशन रेड्डी ने बताया कि हाईटेक सिटी रेलवे स्टेशन के पहले चरण में 25.93 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक वास्तुकला और यात्री सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। दूसरे चरण में 10 करोड़ रुपये की लागत से पुराने स्टेशन भवन का जीर्णोद्धार और अन्य कार्य किए जाएँगे।

यह भी पढ़ें… ट्रेनों के परिचालन को लेकर दमरे जीएम ने की समीक्षा बैठक

दशहरा-दिवाली में हाईटेक सिटी स्टेशन पर ठहरेंगी 16 ट्रेनें

मंत्री ने कहा कि स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 62 उपनगरीय ट्रेन सिकंदराबाद, हैदराबाद, उम्दानगर, फलकनुमा, मेड़चल और घटकेसर के लिए चलती हैं। स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 5400 यात्रियों का आवागमन होता है। इसके और बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पुनर्विकास कार्यों के तहत स्टेशन पर 12 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज, दो अतिरिक्त लिफ्ट, दो एस्केलेटर, प्रतीक्षालय, अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म कवर का विस्तार, दिव्यांगजन सुविधाएँ आदि प्रदान की जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हाईटेक सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया

मंत्री ने बताया कि यात्रियों, विशेषकर पश्चिमी हैदराबाद में रहने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दशहरा और दिवाली त्यौहार के मौसम के दौरान बीदर, विशाखापट्टनम, मुंबई, काकीनाड़ा, शिरडी, नरसापुर आदि की ओर जाने वाली 16 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को हाईटेक सिटी स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया। सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चेवेल्ला निर्वाचन क्षेत्र के चार रेलवे स्टेशनों, हाईटेक सिटी, तांडूर, विकाराबाद और हफीजपेट, को अमृत स्टेशनों के रूप में आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए रेलवे की सराहना की। उन्होंने त्यौहारों के मौसम में हाईटेक सिटी स्टेशन पर 16 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलवे की सराहना की।

दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। आरएसपी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संदीप जैन ने परियोजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में मीडिया को जानकारी दी। अवसर पर दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आर. गोपालकृष्णन, दमरे आरएसपी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संदीप जैन, दमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button