बेगमपेट सरकारी महिला कॉलेज में गेमिंग लैब उद्घाटित
हैदराबाद, लक्ष्या डिजिटल ने निर्माण संगठन के साथ मिलकर हैदराबाद के बेगमपेट सरकारी महिला डिग्री कॉलेज में तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल की है। इस प्रयास का उद्देश्य डिजिटल कला, वीडियो गेम और तकनीक के क्षेत्र में छात्राओं को व्यावहारिक शिक्षा और आधुनिक संसाधन प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में महाविद्यालयीय शिक्षा आयुक्त देवा सेना कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं को तकनीकी तौर पर मजबूत करने वाली ऐसी साझेदारियाँ सार्वजनिक शिक्षा तंत्र को सशक्त बनाती हैं। इससे छात्राओं के लिए गेमिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

इस कार्यक्रम के तहत कॉलेज में एक अत्याधुनिक टेक लैब की स्थापना की गई है। इसमें कंप्यूटर, ग्राफिक टैबलेट्स और अन्य उन्नत उपकरण शामिल हैं। यह लैब छात्राओं को 3 डी वीडियो गेम कला में व्यवसाए बनाने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
लक्ष्य डिजिटल के सीईओ मानवेंद्र शुक्ल ने कहा कि उनकी संस्था इनगेम अकादमी प्रोग्राम के माध्यम से वैश्विक गेमिंग उद्योग के मानकों के अनुरूप कॉलेजों में विशेष डिग्री पाठ्यक्रम संचालित कर रही है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा कक्षा में व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले बैच की छह छात्राओं को लक्ष्य डिजिटल में इंटर्नशिप के लिए चुना जा चुका है।

मानवेंद्र शुक्ल ने कहा कि उनका उद्देश्य वीडियो गेम्स और टेक उद्योग मे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। इस क्षेत्र में वर्तमान में महिलाओं की भागीदारी केवल 12 से 14 प्रतिशत के बीच है। प्रयास किये जा रहे हैं कि इस सहभागिता को 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए। यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सुब्बा राव, रेड्डी सुब्रमण्ययम और लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल श्रीगणेशन एवं अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम न केवल शिक्षा को मजबूत करता है, बल्कि रचनात्मक क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



