रेल यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

हैदराबाद, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा हिन्दी में रेल यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए प्रवृष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं।
दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ए. श्रीधर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार (एक) 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार (एक) 8 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार (एक) 6 हजार रुपये तथा प्रेरणा पुरस्कार (पाँच) 4 हजार रुपये है। यात्रा वृत्तांत हिन्दी भाषा और मौलिक होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम उहजार और अधिकतम 3500 शब्द निर्धारित किए गए हैं।
यह डबल स्पेस में टाइप किया हुआ, चारों तरफ से कम से कम एक इंच का हाशिया छोड़ा होना चाहिए, जिसपर पृष्ठ संख्या अंकित हो। साथ ही शब्दों की कुल संख्या भी लिखी होनी चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्रा वृत्तांत के आरंभ में एक अलग कागज पर बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर, ई-मेल, वृत्तांत के शब्दों की संख्या आदि का स्पष्ट उल्लेख होना आवश्यक है।
प्रतियोगिता के लिए विशेष शर्त
- जिन यात्रा वृत्तांतों को भारत सरकार, राज्य सरकार अथवा संघ राज्य क्षेत्र के प्रशासन की किसी योजना के अधीन एक बार पुरस्कृत किया जा चुका हो, उन्हें इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।
- रेल यात्रा वृत्तांत स्वरचित और मौलिक होना आवश्यक है।
- इस योजना में भाग लेने के इच्छक केंद्रीय अथवा राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत व्यक्ति को इस आशय का घोषणापत्र देने होगा कि उसके विरुद्ध किसी प्रकार का सतर्कता / अनुशासन एवं अपील नियम से संबंधित मामला लंबित या विचाराधीन नहीं है। जो आवेदक सरकारी सेवा में नहीं हैं, उन्हें इस आशय का घोषणा पत्र देना होगा कि उनके खिलाफ न तो किसी प्रकार का आपराधिक मामला चल रहा है और न ही व किसी प्रकार सजा भुगत रहे हैं।
उक्त तीनों उक्त तीनों मदों (शर्ती) के संबंध में घोषणापत्र दिया जाना अनिवार्य है। घोषणापत्र में उक्त किसी भी मद का उल्लेख नहीं होने पर प्रविष्टि पर विचार नहं किया जाएगा। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई तक सहायक निदेशक, हिन्दी (प्रशिक्षण), कमरा नं. 31, कॉमफो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आरटीओ, नई दिल्ली-110002 को भेज सकते हैं। एकल प्रति प्राप्त होने पर प्रविष्टि को रद्द की जाएगी तथा अंतिम तिथि के बाद मिलने वाली प्रविष्टियों पर मंत्रालय द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





