श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल का गणगौर महोत्सव सम्पन्न

हैदराबाद, श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर द्वारा आयोजित गणगौर महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। आज दिलसुखनगर स्थित भाग्यश्री फंक्शन हॉल में आयोजित गणगौर महोत्सव गवर ईसरीजी सारथी भारत भ्रमण पर हम हैं यात्री में विशेष प्रयागराज थीम समेत पंजाब, राजस्थान, गुजराती, केरल, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की वेशभूषा में मंडल की सदस्यों, बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की, जिसकी उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से सराहना की।

अवसर पर सोना चांदी तंबोला, लक्की ड्रॉ में कई आकर्षक पुरस्कार विजेताओं ने प्राप्त किये। मुख्य अतिथि के रूप में एक्सोरियल ग्रुप ऑफ कंपनीज की सीएमडी भगवती देवी बल्दवा ने कहा कि संस्था की अध्यक्षा प्रीति सारड़ा, मंत्राणी मोनिका सोमानी, कोषाध्यक्ष रुचिता इनान्नी के नेतृत्व में भारत के विभिन्न राज्यों की थीम और प्रयागराज कुंभ मेले की झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके लिए महिलाओं और सभी बेटियों की जितनी सराहना की जाए, कम है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को जोड़ने का कार्य किया गया है। देश के अलग-अलग राज्य हैं पर जब देश पर संकट आये तो सभी एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने सभी को गौरा और ईसर के गणगौर कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 18 दिनों तक गौरा और ईसर गणगौर की मंत्र सहित पूजा करने पर अच्छा व सुयोग्य वर प्राप्त होता है।

महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

उन्होंने कहा कि महिलाएं जीवन में तरक्की करने के लिए आगे आयें, लेकिन अपने पिता का सम्मान करें। पति को अपनी पत्नी को सम्मान देना चाहिए, जिस प्रकार शिवजी पार्वती माता को सम्मान देते थे। शिव -पार्वती अच्छे दंपत्ति माने जाते हैं। अवसर पर विशेष अतिथि बाहेती स्टील ट्रेडर्स एल.एल.पी के सीएमडी श्यामसुन्दर बाहेती ने अपने विचार रखते हुए महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किये गये नृत्य की सराहना की।

तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी राठी ने सभी को गणगौर की शुभकामनाएं देते हुए प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन द्वारा 9 से 26 वर्ष की बालिकाओं और महिलाओं को कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया जा रहा है जिसका लाभ सभी लेते हुए अपने नामों का पंजीकरण करवाये।

इसमें 9 से 14 वर्ष वाली बालिकाओं को दो डोज दिये जाएंगे। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मंत्राणी मंजू लाहोटी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विविधता में एकता को प्रदर्शित किया गया। अवसर पर दक्षिणांचल राष्ट्रीय संयुक्त मंत्राणी रेणु सारडा, उर्मिला साबू ने भी महिला मंडल को शुभकामनाएं दी।

अवसर पर कौशल्या देवी हेडा (धर्मपत्नी मुरलीधर हेडा) एवं मनोरमा देवी सारडा (धर्मपत्नी स्व. जगदीश प्रसाद सारडा) सहित अतिथि भगवती बल्दवा, रजनी राठी, रेणु सारडा, मंजू लाहोटी, उर्मिला साबू का सम्मान मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही अतिथि श्यामसुन्दर बाहेती का सम्मान गोपाल सोमाणी, ओमप्रकाश राठी, शिव लखोटिया ने किया।

यह भी पढ़ें… श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग का होली धमाल आयोजित

कार्यक्रम में सहयोग देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों का धन्यवाद

संस्था द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु भगवती महेश बल्दवा, बाहेती स्टील ट्रेडर्स एलएलपी, वेद ज्वेलर्स, नमीश्री ज्वेलर्स, इलाइट होम प्रोजेक्ट्स (येसोदाज गोकुलम-नागोल), परिवार साड़ीज, माहेश्वरी ज्वेलर्स, विश्वा ज्वेलर्स, सरगम मुराले की श्वेता अग्रवाल, हैदराबाद स्टील एंड पाइप ट्रेडिंग-कुकटपल्ली, हनुमान एजेंसीज-बेगम बाजार, नावंदर ट्रेडिंग कंपनी- शमशेरगंज, नाकोड़ा ज्वेलर्स – दिलसुखनगर, मोनिका गोपाल सोमानी, बबिता राकेश फोफलिया, शोभा ओमप्रकाश राठी, मिलन शिव लखोटिया, अनुराधा अनिल मानधना, श्री माहेश्वरी समाज दिलसुखनगर के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ स्थानीय समाज की सदस्य प्रियंका हेड़ा (प्रयागराज थीम व भारत भ्रमण – अलग-अलग राज्य अनुसार परंपरागत सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम की संयुक्त संयोजिका), समाज की सदस्य प्रेरणा भूतड़ा को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्षा प्रीति सारड़ा, मंत्राणी मोनिका सोमानी, कोषाध्यक्षा रुचिता इनान्नी, संगठन मंत्राणी संतोष सारड़ा, सह-मंत्राणी व कार्यक्रम प्रधान संयोजिका मिलन लखोटिया, सांस्कृतिक मंत्राणी व कार्यक्रम संयोजिका सोनिया सारड़ा, कार्यकारिणी सदस्या व कार्यक्रम संयोजिका मेघा लड्ढा, उपाध्यक्षा पद्मा मालानी, सह-मंत्राणी श्रुति मर्दा (प्रयागराज थीम व भारत भ्रमण – अलग-अलग राज्य अनुसार परंपरागत सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम की संयुक्त संयोजिका), कार्यकारिणी सदस्या अनुराधा मानधना (निवर्तमान अध्यक्ष), सरिता लोया, प्रमिला सोमानी, सोनल अट्टल, सोनल सोमानी, शशिकला हेड़ा, नीलिमा चांडक, बबिता फोफलिया, नीतू मर्दा आदि ने सहयोग दिया। आयोजक मंडल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button