कुकटपल्ली में गांजा नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ़्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की रंगारेड्डी एनफोर्समेंट टीम ने कुकटपल्ली में गांजा बिक्री नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में गांजे के साथ 4 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।
एनफोर्समेंट टीम के इंस्पेक्टर बालराजू ने बताया कि आज तड़के कुकटपल्ली स्थित ऑल्विन कॉलोनी में छापेमारी करते हुए कोनेरु वेंकटेश, साई गणेश, जी. शिवम और एस. अरविंद को गांजे की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वे कुकटपल्ली में एक कमरा किराए पर लेकर विजयवाड़ा और ओडिशा से गांजा मंगवाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेच रहे थे।
यह भी पढ़ें… भू-अधिग्रहण अधिकारी के रवैये से अदालत नाराज
छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6.43 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा एक वजन तौलने की मशीन, पैकिंग मशीन और गांजा पैक करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कवर भी ज़ब्त किए गए। गिरफ़्तार आरोपियों और ज़ब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए कुकटपल्ली आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



