ग़ज़ल

क्या से क्या हुए थे क्या से क्या हो गए।
नभ में उड़ने वाले मिट्टी में खो गए।
निरंतर चलने से ही मिलती है मंज़िल,
राहों में रहते, जो राहों में सो गए।
छोटे-छोटे सूरज की फुनगियां फूटीं,
माली बीज धरा में कुछ एसे बो गए।
तुम गए हो तो इस दिल पे क्या बीती,
शीशा जो टूटा टुकड़े-टुकड़े हो गए।
तेरी आमद पे हैं जो खुशियों के आंसू,
ज़ख़्मों में उतरी सारी पीढ़ा धो गए।
बालम ग़ज़ल खिली तो गुलशन महके,
दिलकश मौसम फूलों के हार पिरो गए।

यह भी पढ़ें: नींबू के गुण बहुत हैं, सदा रखिए संग

-बलविंदर बालम गुरदासपुर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button