जीएचएमसी ने किया महिला स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने शहर की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए कार्य कर रही महिला स्वच्छता कर्मियों की सेवाओं को सम्मानित किया।

महिला स्वच्छता कर्मियों की सेवाओं को किया सम्मानित

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीएचएमसी ने यूसुफगुड़ा सर्किल के जयप्रकाश नगर में नारी-नेतृत्व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिला स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छता अभियान को मजबूत बनाने में सक्रिय स्थानीय समर्पित महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिला कार्यबल की सराहना करते हुए कहा कि हैदराबाद को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। उनका कार्य केवल एक नियमित जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सम्मान, धैर्य और समाज के प्रति सेवा भाव का मिशन है।  

यह भी पढ़ें… स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : हरिचंदना दासरी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button