एसआईआर के लिए जीएचएमसी स्थापित कर रहा है हेल्प डेस्क

Ad

हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.वी. कर्णन मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) हेतु सभी हितधारकों के लिए हेल्प डेस्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अतिरिक्त आयुक्त (निर्वाचन) के. चंद्रकला तथा सीवीओ अब्दुल वकील ने हैदराबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आवासीय कल्याण संघों एवं कॉलोनी असोसिएशनों के पदाधिकारियों के साथ उनकी 2025-2002 मतदाता मैपिंग के संबंध में बैठक आयोजित की। इसमें लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया और उन्होंने संबंधित बीएलओ के माध्यम से मैपिंग कराने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें… आज़ाद इंजीनियरिंग की 7,600 वर्ग मीटर की नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा शुरू

जीएचएमसी कर्मचारी संघ के साथ भी बैठक आयोजित की गई और उनसे अनुरोध किया गया कि वे अपने परिवारों के साथ 2025-2002 मतदाता मैपिंग में भाग लें। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त सत्यनारायण भी उपस्थित थे। बताया गया कि केबीआर पार्क में आने वाले वॉकर्स के लिए भी मतदाता मैपिंग हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button