गीता विमोचन समारोह आयोजित

हैदराबाद, श्रीमद् भागवत गीता तेलुगु ऑडियो लोकार्पण समारोह में डॉ. गजल श्रीनिवास ने कहा कि विश्व भाषाओं में संपूर्ण श्रीमद् भागवत गीता ऑडियो बनाने का लक्ष्य है और अभी तक 25 भाषाओं में रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है। इन श्रीमद् भागवत गीता को यूट्यूब और अन्य माध्यमों से निशुल्क सुना जा सकता है।

आज यहां पालकुल्लु लॉयंस कम्युनिटी हॉल में आयोजित गीता विमोचन समारोह में डॉ. गजल श्रीनिवास के पिता केशिराजु नरसिम्हा राव (93) के हाथों से डॉ. गजल श्रीनिवास द्वारा संगीतबद्ध और गाई गई श्रीमद् भागवत गीता का विमोचन हुआ। अवसर पर पूर्व विधान सभा सदस्य डॉ. सीएच सत्य नारायण मूर्ति, पूर्व विधान परिषद सदस्य अंगारा राम मोहन, आंध्र प्रदेश नाटक अकादमी के अध्यक्ष गुम्मडी गोपाल कृष्ण, कलारत्न रसराजू, रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉ. वड्लामणि रवि और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… आध्यात्मिक संगीत एल्बम “ओंकार स्वरुप श्री लहरि कृष्ण अमृत गीतायन” लोकार्पित

उन्होंने डॉ. गजल श्रीनिवास के गीता गायन की प्रशंसा की। डॉ. गजल ने कहा कि मेरा उद्देश्य गीता को हर गांव, हर घर और हर दिल तक पहुंचाना है और इसके लिए सतत प्रयास किये जाएंगे। श्रीमद् भागवत गीता विश्व की संपूर्ण भाषा में आडियो रूप में उपलब्ध हो, इसके लिए कार्य किया जा रहा है। अवसर पर मेडिकोंडा श्रीनिवास चौधरी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button