आध्यात्मिक संगीत एल्बम “ओंकार स्वरुप श्री लहरि कृष्ण अमृत गीतायन” लोकार्पित
बंजारा हिल्स रोड नंबर 10 स्थित सेवालाल बंजारा भवन में एक हिंदी आध्यात्मिक संगीत एल्बम का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम मनुज्योति आश्रम द्वारा आयोजित किया गया था और इसकी अध्यक्षता , सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्रीराम तिवारी ने की। मुख्य अतिथियों के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार ‘डॉ. अहिल्या मिश्रा’ और ‘ग़ज़ल श्रीनिवास’ उपस्थित रहे।
मनुज्योति आश्रम का संदेश: एक ही भगवान, एक ही देश
इस कार्यक्रम में “एक ही भगवान! एक ही देश!” के सिद्धांत को मानने वाले सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए। सभा को संबोधित करते हुए ‘मनुज्योति आश्रम के अध्यक्ष उपाज नवराजा ने कहा कि इस व्यस्त जीवन यात्रा में ये गीत सभी के लिए बहुत लाभदायक होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मनुज्योति आश्रम मानवता के लिए प्रकाश बनकर कार्य कर रहा है और सभी को एक ही भगवान को अपनाकर उसमें एकता स्थापित करनी चाहिए।
ग़ज़ल श्रीनिवास ने अपने संबोधन में मनुज्योति आश्रम द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक सेवा कार्यों की सराहना की। वह जल्द ही आश्रम का दौरा करेंगे और सभी से भी ऐसा करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, भिलाई, दिल्ली और ओडिशा से आए ‘श्रीमन्नारायण श्री लहरि कृष्ण’ के भक्त एवं मनुज्योति आश्रम के अनुयायी भी शामिल हुए।
अनूप जलोटा और साधना सरगम ने भेजी शुभकामनाएँ
एल्बम के गायकों में पद्मश्री अनूप जलोटा और साधना सरगम’ ने भी अपने संदेशों के माध्यम से अपनी शुभकामनाएँ और सराहना भेजी। इसके अलावा, गायक श्रीकांत कृष्ण, प्रसन्न जोशी, और राज्यलक्ष्मी संजय ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ‘ओंकार स्वरुप लहरि कृष्ण अमृत गीतायन’ की आध्यात्मिक धुनों का स्वागत किया।
एल्बम के विमोचन के बाद एल्बम पर आधारित नृत्य प्रस्तुति भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हैदराबाद के अतिरिक्त कलेक्टर पी. कदिरावन’ भी उपस्थित थे। एल्बम का औपचारिक विमोचन श्रीराम तिवारी ने किया, और इसकी प्रतियाँ अहिल्या मिश्रा, ग़ज़ल श्रीनिवास और पी. कदिरावन ने ग्रहण कीं।
“ओंकार स्वरुप लहरी कृष्ण अमृत गीतायन” इस ऑडियो एल्बम के निर्माता उपाज नवराजा और लियो कोलंबस हैं जो मनुज्योति आश्रम के व्यवस्थापक हैं। इसके संगीत निर्देशक शैलेश दानी हैं और रचयिता सुरेश तिवारी विमोचन समारोह में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें–` एक भारतीय लड़की की डायरी’ पढ़ें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



