ग्लोबल एजुकेशन कनेक्ट का आयोजन कल

हैदराबाद, विदेशी शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी कंपनी ग्लोबल ट्री द्वारा शनिवार, 12 अप्रैल को यूके में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों पर जागरूकता कार्यक्रम ग्लोबल एजुकेशन कनेक्ट का आयोजन किया जाएगा। मुफ्फखम जाह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले आयोजन में छात्रों को विश्व प्रसिद्ध संस्थानों के प्रतिनिधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस संदर्भ में ग्लोबल ट्री के संस्थापक और प्रबंध निदेशक श्रीकर अलापति तथा कंट्री हेड नम्रता गोटी ने पंजागुट्टा स्थित ग्लोबल ट्री कार्यालय में ग्लोबल एजुकेशन कनेक्ट का पोस्टर लांच किया। श्रीकर अलापति ने कहा कि नेटवर्क ऑफ इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूके की साझेदारी में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम महत्वाकांक्षी छात्रों को विश्व प्रसिद्ध संस्थानों के प्रतिनिधियों से जोड़ेगा। इसमें वैश्विक स्तर पर अग्रणी रैंक रखने वाला इंपीरियल कॉलेज लंदन शामिल है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद एजुकेशन एक्सपो में भाग लेंगे 150 शैक्षणिक संस्थान

Ad

यूके के शीर्ष विश्वविद्यालयों से सीधे जुड़ने का मिलेगा अवसर

श्रीकर अलापति ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए यूके के शीर्ष विश्वविद्यालयों से सीधे जुड़ने का एक सुनहरा अवसर होगा। साथ ही यहाँ शैक्षणिक अवसरों के साथ छात्रवफत्ति तथा आवेदन शुल्क छूट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करने का मौका मिलेगा। यहाँ रोजगार, शैक्षणिक उत्कृष्टता और अध्ययन के बाद के अवसरों जैसे विषयों के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को ब्रिटिश काउंसिल, व्यापार और व्यापार विभाग, यू.के. सरकार द्वारा समर्थन भी दिया जा रहा है।

जानकारी देते हुए बताया गया कि यहाँ प्रतिभागी छात्रों को लकी डिप के माध्यम से टैबलेट जीतने का मौका मिलेगा। साथ ही उपस्थित लोगों को हैदराबाद में 31 मई को होने वाले बादशाह के लाइव कॉन्सर्ट के लिए पास प्रदान किए जाएँगे। ग्लोबल एजुकेशन कनेक्ट में प्रवेश निशुल्क है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button