अधिकारों को कुचल रही सरकार : केटीआर

Ad

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने तेलुगु मीडिया चैनल से संबंधित तीन पत्रकारों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने की माँग की। केटीआर ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस शासन हमेशा से ही आपातकाल के दिनों की याद दिलाता रहा है।

केटीआर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि मोहब्बत की दुकान तेलंगाना के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को किस तरह से कुचल रही है, यह अवश्य राहुल गांधी देख रहे होंगे। उन्होंने राज्य के पुलिस डीजीपी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों को अपराधियों की तरह देखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Ad

यह भी पढ़ें… ईटेला राजेन्दर ने रखी आरयूबी के अतिरिक्त मार्ग की आधारशिला

केटीआर ने कहा कि पुलिस डीजीपी कांग्रेस के असमर्थ नेतृत्व की राजनीति का हिस्सा न बनें, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को गिरफ्तार करने के बजाए नोटिस देकर पूछताछ की जा सकती थी, लेकिन आधी रात में घर जाकर परिवार को भयाक्रांत करना ठीक नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button