तीन चरणों में होंगे ग्राम पंचायत चुनाव, तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
हैदराबाद, तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। यह चुनाव 11, 14 और 17 दिसंबर को तीन चरणों में होंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
राज्य चुनाव आयुक्त रानी कुमुदिनी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रथम चरण के ग्राम पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 नवंबर से आरंभ होगी।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर है। उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है। 14 दिसंबर को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण हेतु नामाकंन प्रक्रिया 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जारी रहेगी। 6 दिसंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसी कड़ी में 17 दिसंबर को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण हेतु नामाकंन प्रक्रिया 3 से 5 दिसंबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार द्वारा नाम लेने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर है।
यह भी पढ़ें… राज्य सरकार ने आरबीआई से 5,000 करोड़ बॉन्ड मांग पत्र दिया
रानी कुमुदिनी ने जानकारी कहा कि सभी चरणों में मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक होगा। साथ ही मतों की गिनती उसी दिन दोपहर 2 बजे से की जाएगी। गणना समाप्त होने के पश्चात नतीजों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 12,733 पंचायतों और 1.12 लाख वार्ड सीटों के लिए होने वाले चुनावों में लगभग 1.66 करोड़ ग्रामीण मतदाता भाग लेंगे। अवसर पर उन्होंने नागरिकों से सक्रिय रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मतदाताओं का विवरण राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



