आचार्य महाश्रमण जी अणुव्रत जीवन विज्ञान सप्ताह का भव्य समापन
हैदराबाद, आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री डॉ. गवेषणाजी आदि ठाणा – 4 के सान्निध्य में सात दिवसीय अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का समापन समारोह धूमधाम से तेरापंथ भवन, डी. वी. कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री के नमस्कार महामंत्र से किया गया। जीवन विज्ञान पर अणुव्रत समिति द्वारा सुमधुर मंगलाचरण किया गया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बोथरा ने सभी का स्वागत किया।
प्रियंका नाहटा स्कूल मैनेजमेंट सेल कोर्डिनेटर जीवन विज्ञान विभाग ने जीवन विज्ञान विषय पर अपने सारगर्भित वक्तव्य रखे। श्वांस हमें सही कैसे लेना है, यह भी बताया। अवसर पर साध्वी श्री डॉ. गणेषणाश्रीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन विज्ञान जीने की कला है। कलापूर्ण जीवन ही श्रेष्ठ होता है। जीवन विज्ञान का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माण करना है। जीवन विज्ञान स्वस्थ समाज की संरचना का एक प्रयोग है। इसके रूप में हमारे पास कई समस्याओं का समाधान है।

साध्वी श्री ने एसिडिटी, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, डिप्रेशन, डायबिटीज आदि बीमारियों को दूर रखने के उपाय बताते हुए कहा कि हमें अपनी प्रकृति व परिवेश को समझ लेना चाहिए। प्राकृतिक आहार लेने से जहां धन, श्रम, समय व खाद्य की बचत होगी. वहीं बाहरी रासायनिक तत्वों की मिलावट का भय भी नहीं रहेगा। हर ऋतु में प्रकृति वही खाद्य वस्तुएं उत्पन्न करती है जिनसे रोगों का शमन होने में मदद मिलती है तथा जिन्हें खाने से संबंधित ऋतु के अनुसार पोषण मिलता है। इससे हमारी आयु लंबी व काया निरोगी बनती है। साध्वी श्री ने थायराइड को संतुलित रखने की सरल क्रिया बताई।
यह भी पढ़ें… सर्व धर्म सम्मेलन का किया गया आयोजन
अणुव्रत जीवन विज्ञान कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति
साध्वीश्री मयंक प्रभाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले खुद जीवन विज्ञान को समझें और फिर इसे आसपास के लोगों को समझाएं। आज अणुव्रत और जीवन विज्ञान की जुगलबंदी अपनी व्यापक प्रभावशीलता के साथ आगे बढ़ाने को तत्पर है। वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमण जी अणुव्रत आंदोलन को नई ऊंचाइयों पर देखना चाहते हैं। साध्वी श्री मेरु प्रभाजी ने जीवन विज्ञान पर गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी दक्षप्रभाजी ने सुमधुर गीतिका का संगान किया।
संतोष गुजरानी ने आभार ज्ञापन किया। प्रकृति की प्रहरी के तहत हैदराबाद में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के परिणाम अणुव्रत समिति की मंत्री रीता सुराणा ने बताये। महिला मंडल के तत्वावधान में 9 अक्तूबर को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम भी जानकारी दी गई। अवसर पर अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष अनिल कातरेला व अशोक मैडतवाल, सिकंदराबाद सभा के मंत्री हेमंत संचेती आदि उपस्थित थे। साध्वीश्री के मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



