गुजरात उपचुनाव : उमरेठ सीट पर भाजपा के हर्षद परमार आगे

आनंद, गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की सोमवार को जारी मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हर्षदभाई परमार ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान पर स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। आंणद जिले के वल्लभ विद्यानगर स्थित बीजेवीएम कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

यह भी पढ़े : उपचुनाव : पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, नौवें चरण की मतगणना पूरी होने के बाद परमार को 33,745 वोट मिले, जबकि चौहान को 23,310 वोट प्राप्त हुए। अन्य चार उम्मीदवार – तीन निर्दलीय और एक अन्य पार्टी का उम्मीदवार – उनसे काफी पीछे रह गए। तत्कालीन भाजपा विधायक गोविंद परमार के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। भाजपा ने उनके बेटे हर्षद परमार को चुनाव मैदान में उतारा है और यह उनका पहला बड़ा चुनाव है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button