चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में गुजरात पुलिस की जाँच-पड़ताल

हैदराबाद, चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में गुजरात पुलिस ने हैदराबाद के कुकटपल्ली, सिकंदराबाद और बंजारा हिल्स के कुछ फर्टिलिटी सेंटरों में छानबीन की। गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने इस मामले के मुख्य सूत्रधार मुर्गन गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के सरगना मुर्गन उर्फ नागराजू पहले ईंटों की भट्टी में मजदूरी करता था और पिछले एक वर्ष के दौरान उसने चाइल्ड ट्रैफिकिंग का अपना नेटवर्क पूरे देश में फैला दिया।

पिछले वर्ष चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में मल्काजगिरी की चैतन्यपुरी पुलिस ने मुर्गन को गिरफ्तार किया और तीन माह जेल में रहने के बाद पिछले वर्ष जुलाई माह में वह जेल से रिहा हो गया था। कुछ दिन शांत रहने के बाद मुर्गन फिर से हैदराबाद के कुछ फर्टिलिटी सेंटरों के सहयोग से चाइल्ड ट्रैफिकिंग का नेटवर्क पूरे देश में चला रहा था।

यह भी पढ़ें… वीएच और शिवधर रेड्डी सरकारी सलाहकार नियुक्त

जाँच के दौरान पता चला कि पिछले एक वर्ष के दौरान मुर्गन अपने गिरोह और कुछ फर्टिलिटी सेंटरों के सहयोग से 25 शिशुओं को बेच चुका है। उसकी पत्नी कृष्णवेणी भी चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर अपना एक अलग गिरोह चला रही है। गुजरात पुलिस ने मुर्गन को हिरासत में लेने के बाद उसके बयान के आधार पर ही आज हैदराबाद के कुछ फर्टिलिटी सेंटरों को छापे मारकर मामले के संबंध में पूछताछ की है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button