हरीश राव ने कांग्रेस सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप
हैदराबाद, पूर्व मंत्री एवं बीआरएस विधायक दल के उपनेता हरीश राव ने संगारेड्डी जिले के कंदी सेंट्रल जेल में रिमांड पर बंद बीआरएस सोशल मीडिया संयोजक मन्ने कृषांक सहित सात अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर पार्टी का समर्थन जताया।
हरीश राव ने पार्टी नेताओं से भेंट के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सरकार, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता की समस्याओं, किसानों की परेशानियों और राज्य के विकास को नजरअंदाज कर रही है। सरकार की विफलताओं पर सवाल उठाने वाली आवाजों को दबाने के लिए अवैध केस, एसआईटी और आयोग बनाकर साजिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें… शीघ्र हो चेर्लापल्ली और सिकंदराबाद स्टेशनों की संपर्क सड़कों का विस्तार
हरीश राव ने कहा कि कृषांक ने बीआरएस और केसीआर के खिलाफ फर्जी पोस्ट करने वालों के खिलाफ सबूतों के साथ पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन दोषियों को छोड़कर शिकायतकर्ता को ही गिरफ्तार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि आँगनवाड़ी घोटाला, दसवीं पेपर लीक, एचसीयू गच्ची बावली भूमि विवाद, सोम डिस्टिलरीज मामला, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस इंग्लैंड विवाद मुद्दों को उठाने के कारण ही उनके खिलाफ लगातार केस दर्ज किए गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



