अग्रवाल मानव सेवा मंच का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न
हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा मंच द्वारा अग्रवाल समाज, कोमपल्ली शाखा के सहयोग से 187वाँ निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर जीडिमेट्ला स्थित रामावत इनोवेटिव स्कूल में आयोजित किया गया। आज यहाँ मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर का शुभारंभ अग्रवाल समाज, कोमपल्ली शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार गोयल ने भारत माता और अग्रसेन महाराज के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में किम्स अस्पताल, सिकंदराबाद के डाक्टरों ने रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी, सामान्य रोगों, हृदय, हड्डी, महिला और शिशु संबंधित रोगियों की जाँच की। स्वरूप आई सेंटर के नेत्र विशेषज्ञों ने लोगों का परीक्षण कर 27 रोगियों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन किया, जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
एशियन ईनटी केयर सेंटर के डॉ. छावा अंजनेयुलू ने नाक, गले और कान की जाँच, श्री प्रियंका डेंटल क्लीनिक के डॉ. आशीष तोदी ने दाँतों की जाँच की। वासवी फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के डॉ. रवि के नेतृत्व में टीम ने रोगियों को सेवा प्रदान की। बाल गोविन्द राय हेल्थ केयर सेंटर के सरदार गोबिंद सिंह ने पूरी टीम के साथ प्राकृतिक विधि एक्यूप्रेशर की सेवा दी।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल मानव सेवा मंच का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न
शिविर में 378 लोगों ने लिया मुफ्त चिकित्सा लाभ
नारायण सेवा संस्थान, कोठी ने कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु पंजीकरण करने के लिए शिविर में भाग लिया। भारत विकास परिषद की टीम ने रोगियों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया। किम्स फाऊंडेशन एंड रिसर्च सेंटर की टीम ने निशुल्क दवाइयाँ वितरित कीं। शिविर का 378 लोगों ने लाभ उठाया।
रामावत इनोवेटिव स्कूल के संस्थापक किशोरी लाल शर्मा व उनकी पत्नी रामा शर्मा की अवसर पर उपस्थिति रही। स्कूल के निर्देशक शशिकांत शर्मा एवं प्रिंसिपल रेखा शर्मा के नेतृत्व में अध्यापकों और कर्मियों के सहयोग से शिविर संपन्न हुआ। श्यामसुंदर अग्रवाल ने शिविर के आयोजन के लिए सभी संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया।
मंच के प्रधान संयोजक विनोद अग्रवाल, संयोजक विष्णु गुप्ता, प्रचार-प्रसार संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल, सह संयोजक जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ. आशीष टोडी, अरुण विजयवर्गीय, कोमपल्ली शाखा सचिव विशाल हिसारिया, सदस्य उमेद मित्तल, सरला साह, वंशिका, समाजसेवी सुपाड़ी दामोदर, गजानंद भाटी, महिपाल चौधरी, बाबूलाल, वैष्णवी, दीपक, सूरज, सेवा भारती की संगीता ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



